नागरिकों को सौगात………
27 लाख लागत के ग्रीन स्पेस पार्क का लोकार्पण कार्यक्रम हुआ।
नगर परिषद अध्यक्ष अंतिम विजय सोनी ने किया लोकार्पण

नलखेड़ा – प्रदेश सरकार की अमृत 02 योजना अंतर्गत नगर परिषद नलखेड़ा द्वारा नगर वासियों तथा बच्चों के लिए पांडव कालीन बल्ड़ावदा हनुमान मंदिर के सामने ग्रीन स्पेस पार्क उद्यान का निर्माण 27 लाख की लागत से करवाया गया। जिसका लोकार्पण 28 जुलाई को नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा पार्षद गणों व नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति में किया गया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी मिनी अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृत 02 योजना अंतर्गत नगर से 2 किलोमीटर दूर स्थित प्राचीन बल्ड़ावदा हनुमान मंदिर के सामने 27 लाख से अधिक लागत के ग्रीन स्पेस पार्क उद्यान का निर्माण कार्य करवाया गया है।
जिसका लोकार्पण मंगलवार को नगर परिषद अध्यक्ष अंतिम विजय सोनी के द्वारा भाजपा जिला मंत्री पवन वेदिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित सकलेचा तथा परिषद के पार्षद गणों, नवनियुक्त एल्डरमैन एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर ग्रीन स्पेस पार्क में सभी के द्वारा पौधारोपण किया गया।
उन्होंने बताया कि ग्रीन स्पेस पार्क के लिए 6 दिसंबर 2024 को भूमि पूजन संपन्न हुआ था। जो की 2 वर्ष के अंदर ही बनकर तैयार हो गया है। लोकार्पण के बाद अब यहां उद्यान आम नागरिकों के लिए प्रारंभ हो जाएगा।
